गंगापार, अक्टूबर 25 -- Gangapar News: कौंधियारा, हिसं। जारी बाजार में आयोजित दशहरा मेले में आस्था और उत्साह का सैलाब उमड़ा। आकर्षक झांकियों और रंग-बिरंगी रोशनी से बाजार जगमगा उठा। प्रेम प्रवर्तक रामलीला कमेटी के तत्वावधान में रामदल पुराने बस अड्डे से निकाला गया। इसमें श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान की सवारी आकर्षण का केंद्र रही।सबसे आगे मिशन शक्ति के तहत महिला पुलिसकर्मियों और बेटियों की झांकी निकली। श्रीराम युवा कमेटी की ओर से राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती और काली तांडव की नृत्य प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। आधा दर्जन से अधिक आकर्षक चौकियों के साथ रामदल विभिन्न मार्गों से होते हुए नहर तक पहुंचा, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजकों के अनुसार, मेले में 30 से 40 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान रहा। मुख्य अतिथि बारा विध...