गंगापार, अगस्त 1 -- Gangapar News: विकास खंड जसरा की दो समितियों का सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारी समितियां उत्तर प्रदेश प्रयागराज साधना सिंह ने औचक निरीक्षण किया। एआर ने निरीक्षण के दौरान समिति के सभी अभिलेखों के रख रखाव संबंधी कर्मचारियों को निर्देशित किया। बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति जसरा व बारा में खाद के लिए पहुंचे किसानों से भी वार्तालाप किया। सचिव को पारदर्शिता बरतने के साथ ही किसानों को खाद मुहैया कराने के निर्देश दिये। समिति पर उर्वरक उपलब्धता की जानकारी ली। इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक प्रयागराज के डायरेक्टर अनिल कुमार मिश्र, एडीसीओ निखिल कुमार, एडीओ सहकारिता मनेन्द्र कुमार सचिव विजयराज यादव, आलोक पाठक आदि रहे। यह भी पढ़ें- Saraikela News: खरसावां और कुचाई प्रखंड में स्टॉक, पीओएस मशीन और मूल्य सूची की हुई जांच

हिंदी ...