Gangapar News: जसरा में रोजगार सेवकों ने सौंपा ज्ञापन
गंगापार, नवम्बर 16 -- Gangapar News: उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक एकता संघर्ष समिति के आह्वान पर विकास खण्ड जसरा के समस्त ग्राम रोजगार सेवक अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों ने एडीओ आईएसबी जसरा रामेश्वर सिंह को लिखित सूचना पत्र सौंपकर ऐलान किया है कि दिनांक 21 नवंबर 2026 से काली पट्टी बांधकर अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल पर रहेंगे। समिति के ब्लाक अध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि ग्राम रोजगार सेवक वर्षों से मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजना को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें आज तक उनका हक नहीं मिला। इस दौरान जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ तारा देवी पटेल, सुरेंद्र कुमार, सरिता देवी, रमेश कुमार आदि रहे। यह भी पढ़ें- Badaun News: मानदेय वृद्धि और सेवा सुरक्षा को रोजगार सेवकों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.