Gangapar News: जसरा में बूंदाबांदी ने उडाई किसानों की नींद
गंगापार, अक्टूबर 29 -- Gangapar News: जसरा, हिन्दुस्तान संवाद। जसरा के आसपास के गांवों में बुधवार से हो रही बूंदाबांदी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। रुक-रुक कर हो रही बारिश से किसानों की नींद उड़ी हुई है। जसरा क्षेत्र के अधिकांश गांवों में अभी भी धान की फसल खेतों में खड़ी है, तो कहीं कटकर खेतों में ही पड़ी है।किसानों को डर है कि अगर बारिश तेज हुई तो कटी हुई धान की फसल भीगकर बर्बाद हो जाएगी और खड़ी फसल गिर जाएगी। स्थानीय किसानों ने बताया कि इस समय धान की कटाई का पीक सीजन चल रहा है। कुछ किसान हार्वेस्टर लगाकर तेजी से धान की कटाई करा रहे हैं, तो वहीं छोटे किसान मजदूरों के सहारे धान की कटाई में जुटे हुए हैं। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बूंदाबांदी ने बढ़ाई किसानों की चिंता, खेत में तैयार है फसल लेकिन बूंदाबांदी के कारण हार्वेस्टर खेतों में न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.