Gangapar News: जसरा में बीडीओ का पदभार किया ग्रहण
गंगापार, अगस्त 3 -- Gangapar News: विकास खंड जसरा में सोमवार को ट्रेनी आईएएस शिवम सिंह ने खंड विकास अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। इसके पूर्व डिप्टी कमिश्नर मनरेगा शमा सिंह बीडीओ जसरा के पद पर कार्य कर रहीं थी। उनका ट्रांसफर पुन: उसी जगह पर कर दिया गया है। कार्यभार संभालते ही आईएएस शिवम सिंह ने पूरे ब्लॉक परिसर का अवलोकन किया। उसके बाद ब्लॉक कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से लागू करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीओ पंचायत विनोद द्विवेदी, राजेश शर्मा, मनेन्द्र कुमार, गुलजार सिंह, रामेश्वर सिंह, आनंद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.