Gangapar News: जसरा में बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल
गंगापार, सितम्बर 16 -- Gangapar News: जसरा बाजार में बुधवार सुबह से हुई भारी बारिश के बाद मुख्य मार्ग पर जलजमाव हो गया। सड़क पर घुटने भर पानी भरने से आने-जाने वाले राहगीरों और स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार जसरा बाजार की नाली पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। नाली टूटी होने और सिल्ट से जाम होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। आलम यह है कि थोड़ी सी बारिश में ही पानी सड़क पर भर जाता है और घरों व दुकानों में घुस जाता है। पानी दुकानों में घुसने से व्यापारियों का सामान भी खराब हो रहा है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पुनः नाली निर्माण कराने और इस समय सफाई कराने की मांग किया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष रामबाबू केसरवानी व व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दीपचन्द्र मोदनवाल ने शीघ्रातिशीघ्र पूरे बाजार की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.