Gangapar News: जसरा में डीएपी नदारद, चक्कर काट रहे किसान
गंगापार, सितम्बर 29 -- Gangapar News: बारा, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड जसरा अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में संचालित सहकारी समितियों का हाल बेहाल है। अधिकांश समितियों में डीएपी खाद नदारद है। किसान परेशान हैं।बरसात के बाद किसान सरसों, चना, मटर आदि की बुवाई के लिए खेतों की तैयारी में जुट गए हैं। इसी के साथ किसान डीएपी के लिए समितियों का चक्कर काट रहे हैं। बताया गया कि विकास खंड जसरा में समितियों में हेराफेरी के मामले की जांच प्रक्रिया भी शुरू है। इसके कारण डीएपी खाद सुलभ नहीं है। मंगलवार को किसान साधन सहकारी समिति जसरा में डीएपी खाद नहीं है। सचिव विजय यादव ने बताया कि समिति का भवन जर्जर हो गया था। उसके मरम्मत का काम चल रहा है। इसके कारण डीएपी खाद नही आ रही है। बारा समिति में डीएपी खाद है। किसानों को बारा से खाद उठाने की सलाह दी गई है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.