गंगापार, अक्टूबर 26 -- Gangapar News: जसरा, हिन्दुस्तान संवाद। जसरा बाजार में स्थापित जल निगम की मोटर से तीन दिन से जलापूर्ति बंद हैं। बाजारवासी बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं। सोमवार को लोगों ने जलापूर्ति के लिए बाजार में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि जसरा भीटा मार्ग से बाजार तक पाइप लाइन टूटी है। लीकेज का पानी खेत और नाली में बह रहा है। धान की फसल पकने के कारण खेत मालिक ने ऑपरेटर से पंप बंद करा दिया है।वीडियो में ग्रामीणों ने आरोप लगाया ग्रामीणों ने कहा कि पानी का बिल हर महीने दिया जा रहा है लेकिन पानी नहीं मिल रहा है। भीड़ में मौजूद लोगों ने कहा 3 दिन से पानी नहीं मिला। जसरा बाजार में एक भी हैंडपाइप नहीं है। सबसे गंभीर आरोप है कि लीकेज वाली जगह पर नाली का पीला-काला गंदा पानी पाइप में वापस जा रहा है। ग्रामीणों ने घास में भरे गं...