गंगापार, जुलाई 24 -- Gangapar News: विकास खंड जसरा के नवीन कपिला पशु आहार केन्द्र से शुक्रवार को कपिला गौ एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत की गई। अगर आपकी गाय भैंस पड गई है बीमार तो बुलाइये गो एम्बुलेंस अपने द्वार। कार्यक्रम का शुभारम्भ कपिला पशु आहार के प्रयागराज डीलर गोपाल दास केसरवानी ने हरी झंडी दिखाकर एम्बुलेन्स को रवाना किया। नवीन कपिला पशु आहार के संचालक वरुण कुमार केसरवानी ने बताया कि गो सेवा एवं महिष सेवा के उद्देश्य से यह एम्बुलेंस जसरा में शुरू की गई है। उद्घाटन के अवसर पर दशरथ केसरवानी, अश्वनी द्विवेदी, महेश केसरवानी, लल्ला केसरी, विजय बहादुर सिंह, मोहित सिंह, श्याम बाबू घम्मण, उपेन्द्र द्विवेदी, कुलभूषण मिश्रा आदि रहे। यह भी पढ़ें- नैपियर घास के लिए किसान चयनित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...