Gangapar News: जसरा में गाजे बाजे के साथ विदा हुए गजानन
गंगापार, सितम्बर 25 -- Gangapar News: जसरा बाजार में शुक्रवार को गणपति बप्पा की विदाई बड़े ही धूमधाम से की गई। गणेश पंडाल से गाजे-बाजे और डीजे की धुन पर गणेश प्रतिमा की विसर्जन यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष से पूरा बाजार गूंज उठा। विसर्जन यात्रा में युवाओं की टोलियां नाचते-गाते चल रही थीं। इस दौरान महिलाओं और बच्चों की भारी भीड़ मौजूद रही। महिलाएं मंगल गीत गाते हुए प्रतिमा के साथ चल रही थीं। विसर्जन जुलूस जसरा बाजार के मुख्य मार्गों से होते हुए विसर्जन स्थल की ओर रवाना हुआ। कार्यक्रम में रश्मि केसरवानी, रितु, रंजीता केसरवानी, विनीता गुप्ता, अनुभव केसरवानी, रजनी जयसवाल, रति जायसवाल, रेखा केसरवानी, गायत्री, ज्योति केसरवानी, दीक्षा केसरवानी, राधा देवी, शुची, श्रद्धा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.