Gangapar News: जसरा में कार्यकर्ता बैठक आज
गंगापार, नवम्बर 2 -- Gangapar News: बारा विधानसभा के पूर्व विधायक उदयभान करवरिया द्वारा विकास खंड जसरा में एक कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में बारा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा क्षेत्र के प्रबुद्धजनों का भी समागम होगा, जिसमें आगामी रणनीति और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की जाएगी। उक्त आशय की जानकारी भाजपा मंडल अध्यक्ष जगत नारायण शुक्ल ने दी है। उन्होंने बताया कि बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी। मंडल अध्यक्ष ने क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से उपस्थित होने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.