Gangapar News: जसरा के खटंगिया गांव में चार परिवार का मकान ढहा
गंगापार, अगस्त 19 -- Gangapar News: लगातार हो रही बरसात से जसरा क्षेत्र के खटगियां गांव में चार कच्चे मकान गिर गए। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। बुधवार को तेज बारिश से कच्चे घरों की नींव कमजोर हो गई थीं और अचानक कच्चे घर भरभराकर गिर गये। घर में रखा अनाज, कपड़ा और जरूरी सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। पीड़ितों का कहना है कि बरसात के कारण अब उनके पास सिर छुपाने की जगह नहीं बची है। पीड़ित परिवारों में रेशमा देवी पत्नी राजेश कुमार, गेंदालाल पुत्र बुद्धन, संतोष कुमार पुत्र सौखीलाल व राम नरेश पुत्र नेब्बूलाल ने तहसील प्रशासन से मांग की है कि उन्हें तत्काल आवास, जर्जर मकानों की जांच कराकर तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था कराई जाए। यह भी पढ़ें- Rampur News: बारिश में कच्चे मकान की छत ढही, सामान मलबे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.