Gangapar News: जश्ने आमदे सरकार का सालाना जलसा आज
गंगापार, अगस्त 24 -- Gangapar News: भारतगंज के कदम रसूल मोहल्ले में मंगलवार को बाद नमाज-ए-ईशा 23वां सालाना जलसा जश्ने आमदे सरकार अकीदत व एहतराम के साथ आयोजित किया जाएगा। जलसे में शायर अहमदुल फतह फैजाबाद, गुलाम गौस बरेली, अनवर अमजदी घोसी, सिराज रजवी और असद रजा तरन्नुम में कलाम पेश करेंगे। जलसे की सरपरस्ती पीरे तरीकत सैय्यद कामिल मियां करेंगे, जबकि मौलाना नौमान अख्तर नवादा बिहार मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहेंगे। कयादत डॉ. अफसर अली करेंगे। निजामत की जिम्मेदारी इमरान रईसी बरेली संभालेंगे। इश्तियाक और गुलजार मियां तथा मकामी शायर उल्मा मौजूद रहेंगे। उक्त जानकारी रजा हुसैन कमेटी ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.