Gangapar News: जल निकासी बाधित होने पर की शिकायत
गंगापार, जुलाई 20 -- Gangapar News: विकास खंड करछना के भगेसर (देहली) गांव निवासी राधेश्याम तिवारी ने जल निकासी की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि उनके पुराने मकान से जल निकासी के लिए ग्रामसभा की ओर से पहले से रास्ता बना हुआ है और राजस्व अभिलेखों में भी जल निकासी का मार्ग दर्ज है। इसके बावजूद पड़ोसी दबंगई के बल पर नाली की खोदाई नहीं होने दे रहे हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। उन्होंने जिलाधिकारी पोर्टल पर भी नामजद शिकायत कर मामले के शीघ्र निस्तारण की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.