Gangapar News: जल निकासी न होने से घरों में घुसा पानी
गंगापार, सितम्बर 3 -- Gangapar News: विकासखंड शंकरगढ़ की कई ग्राम पंचायतों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से बारिश और नालियों का पानी लोगों के घरों में घुस गया है। इससे ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। घरों में पानी भरने से लोगों का जरूरी सामान भी खराब हो रहा है। बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत लखनपुर के निराला नगर स्थित हरिजन कालोनी, भड़िवार प्राथमिक विद्यालय, कल्याणपुर, बसहरा आदि गांवों में बारिश और नालियों का पानी घरों तक पहुंच गया है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी निकल नहीं पा रहा है। बस्ती में जलभराव की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है।ग्रामीणों को घर से निकलने और दैनिक कार्य करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.