Gangapar News: जल निकासी की समस्या पर फूटा गुस्सा, चेयरमैन के खिलाफ नारेबाजी
गंगापार, सितम्बर 10 -- Gangapar News: नगर पंचायत हंडिया के वार्ड नंबर दो में वर्षों से बनी जल निकासी की समस्या को लेकर गुरुवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन करते हुए नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने उपजिलाधिकारी हंडिया और जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर जल निकासी की समस्या का तत्काल समाधान कराने की मांग की। प्रदर्शन के बाद आक्रोशित लोगों ने नगर पंचायत हंडिया कार्यालय का घेराव कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने "चेयरमैन हंडिया मुर्दाबाद" और "हंडिया विधायक मुर्दाबाद" के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वार्ड में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लंबे समय से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.