Gangapar News: जल निकासी की व्यवस्था न होने से आवागमन बाधित
गंगापार, अगस्त 18 -- Gangapar News: बादलपुर गांव में सोमवार रात हुई बारिश से गांव में पानी भर गया और सड़कें भी जलमग्न हो गई। ग्रामीण संजीव कुमार ने बताया कि जल निकासी की एक ही पुलिया है, जो कि बहुत ही संकरी है। जिससे बरसात के समय में जलभराव का पानी धीमी गति से निकलता है। इस जलभराव से ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस पानी निकासी की व्यवस्था नहीं किया गया तो पानी लोगों के घरों में प्रवेश करने लगेगा। वहीं लोगों ने बताया कि लालजी के घर में पानी भर गया है। इस सम्बंध में ग्राम प्रधान संजीव कुमार ने हल्का लेखपाल को जलभराव की जानकारी दी गई है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: पूरा गांव जलमन्न होने पर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम यह भी पढ़ें- Kausambi News: जलभराव से ग्रामीण परेशान, 20 साल से नाली-खड़ंजे का इंतजार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.