Gangapar News: जलभराव से तालाब बना जनता शिक्षा सदन इंटर कॉलेज
गंगापार, जुलाई 22 -- Gangapar News: बरसात शुरू होते ही कस्बे का जनता शिक्षा सदन इंटर कॉलेज एक बार फिर जलभराव की चपेट में आ गया है। विद्यालय परिसर में घुटनों तक पानी और कीचड़ जमा होने से करीब 800 छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों का आवागमन संकटपूर्ण हो गया है। बदहाल सड़क और जलनिकासी व्यवस्था की अनदेखी से शिक्षा व्यवस्था भी प्रभावित होने लगी है। कभी क्षेत्र के प्रतिष्ठित सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में शुमार जनता शिक्षा सदन इंटर कॉलेज आज मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। लगातार हो रही बारिश के बाद पूरा विद्यालय परिसर तालाब का रूप ले चुका है। परिसर में जलभराव के कारण छात्र-छात्राओं को घुटनों तक पानी और कीचड़ से होकर कक्षाओं तक पहुंचना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना का भी खतरा बना हुआ है। यह भी पढ़ें- Buxar News: दो दिनों की बारिश ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.