Gangapar News: जलभराव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण, किया प्रदर्शन
गंगापार, जुलाई 5 -- Gangapar News: प्रयागराज-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग से पीथीपुर गांव को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर पिछले लगभग चार वर्षों से जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। मार्ग के शुरुआती हिस्से में करीब 30 मीटर तक पानी भरा रहने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद संबंधित अधिकारियों द्वारा अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को सामाजिक कार्यकर्ता संजीव कुमार मिश्र के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने दोनों हाथ ऊपर उठाकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और जल्द समाधान की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे पैदल चलने वाले लोगों, स्कूली बच्चों तथा दोपहिया वाहन चालकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.