Gangapar News: जलनिगम की पाइप टूटने से सड़क पर बह रहा पानी
गंगापार, जुलाई 10 -- Gangapar News: करमा में पिछले कई दिनों से जलनिगम की पाइप टूट गई है जिससे पेयजल आपूर्ति बाधित होने के साथ ही सड़क पर पानी बह रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पुरानी बैल बाजार के पास जलनिगम की पाइप टूटी है जिससे सड़क पर जलभराव होने से आवागमन में असुविधा हो रही है। समाजसेवी मोहम्मद अजीम ने बताया कि पिछले कई दिन से संबंधित अधिकारियों से निवेदन किया जा रहा है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लोगों ने अविलंब जलनिगम की टूटी पाइप बनवाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: पाइप फटने से सड़क पर बह रहा पानी, राहगीर परेशान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.