Gangapar News: जलनिकासी की मांग को लेकर 28वें दिन भी धरने पर डटे किसान
गंगापार, नवम्बर 10 -- Gangapar News: नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। खेतों में भरे पानी से बर्बाद हो रही धान की फसल और परिवारों की आजीविका बचाने की मांग को लेकर कौड़िहार चौराहे पर किसानों का धरना मंगलवार को लगातार 28वें दिन भी जारी रहा।युवा विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्र के नेतृत्व में चल रहे धरने में पबनाह, कंजिया, कौड़िहार और धरनीधर का पूरा सहित आसपास के गांवों के किसान शामिल हैं। किसानों का आरोप है कि नाले पर अतिक्रमण के चलते खेतों से पानी निकलने का रास्ता बंद हो गया है। इससे सैकड़ों किसानों की फसल प्रभावित हो रही है और उनकी मेहनत पर पानी फिरने का खतरा मंडरा रहा है। दीपावली के दिन भी किसानों ने धरना समाप्त नहीं किया। उनका कहना है कि जब परिवार त्योहार पर घरों में दीप जला रहे थे, तब वे अपनी डूबती फसल बचाने की उम्मीद में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.