Gangapar News: जर्जर सड़क पर पलटा ई-रिक्शा, हादसे का खतरा बढ़ा
गंगापार, सितम्बर 29 -- Gangapar News: रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। मेजा तहसील क्षेत्र के मेजारोड-मिश्रपुर मार्ग पर डोरवा गांव के सामने सड़क वर्षों से क्षतिग्रस्त होकर जर्जर हालत में पहुंच गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं।मंगलवार को इसी जर्जर मार्ग पर डोरवा गांव के पास सड़क की पटरी पर बने गड्ढे में एक ई-रिक्शा पलट गया। स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास के बाद ई-रिक्शा को गड्ढे से बाहर निकाला। घटना के बाद ग्रामीणों में सड़क की बदहाली को लेकर नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। गांव के विश्वम्भर नाथ पटेल,बलवंत पटेल,संजयेश पटेल तथा आशीष पटेल सहित अनेक ग्रामीणों ने मार्ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.