Gangapar News: जर्जर शवदाह गृह : बारिश में अंतिम संस्कार करना हुआ मुश्किल
गंगापार, जुलाई 16 -- Gangapar News: श्रृंग्वेरपुर में अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गंगा तट पर स्थित शवदाह गृह पूरी तरह जर्जर हो चुका है। टीन शेड क्षतिग्रस्त होने के कारण हल्की बारिश में भी अंतिम संस्कार की प्रक्रिया प्रभावित हो जाती है और परिजनों को खुले आसमान के नीचे परेशान होना पड़ता है। श्रृंग्वेरपुर में प्रयागराज, प्रतापगढ़ और रायबरेली जनपद के सैकड़ों गांवों से लोग अपने परिजनों के अंतिम संस्कार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में शवदाह गृह की बदहाल स्थिति लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में यहां स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे अंतिम संस्कार करने आए परिवारों को काफी असुविधा झेलनी पड़ती है। तीर्थ पुरोहित संजय त्रिपाठी ने बताया कि जिस स्थान पर पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.