Gangapar News: जर्जर मार्ग पर गिरकर चोटिल हो रहे लोग, राहगीरों में आक्रोश
गंगापार, नवम्बर 8 -- जर्जर सड़क और जल निकासी की समस्या से ग्रामीण परेशान Gangapar News: मेजा तहसील क्षेत्र के मेजारोड-मिश्रपुर मार्ग पर डोरवा गांव के सामने सड़क की हालत बेहद जर्जर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। उक्त जर्जर मार्ग पर डोरवा गांव के पास सड़क की पटरी पर बने गड्ढे में अक्सर बाइक सवार पलटकर घायल हो रहे हैं। जिसमें कुछ अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं,कुछ अपने घर घायल होकर बैठे हैं। ग्रामीणों के अनुसार जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन बिछाने के दौरान सड़क किनारे बनी नाली क्षतिग्रस्त हो गई थी। नाली टूटने से जल निकासी की समस्या बनी हुई है, जिसके चलते सड़क की हालत लगातार खराब होती जा रही है। उबड़-खाबड़ मार्ग पर साइकिल, बाइक और चार पहिया वाहन चालकों को जोखिम उठाकर आवागमन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.