Gangapar News: जर्जर पोल व झूलते विद्युत तार बने ख़तरा
गंगापार, जुलाई 20 -- Gangapar News: कस्बा भारतगंज में जर्जर विद्युत पोल और झूलते बिजली के तार राहगीरों व दुकानदारों के लिए खतरा बने हुए हैं। बाजार वाली मस्जिद से त्रिमुहानी बाजार होते हुए बुढ़ी मैया मंदिर तक कई स्थानों पर पोलों के बीच अधिक दूरी होने से बिजली के तार काफी नीचे लटक गए हैं। इससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। इस मार्ग पर हमेशा आवाजाही रहती है। आए दिन फॉल्ट होने और स्पार्किंग की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल बना रहता है। भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष रवि भूषण द्विवेदी ने मुख्य अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता, यमुनापार को प्रार्थना पत्र भेजकर जर्जर पोलों को बदलने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.