Gangapar News: जर्जर पोल व झूलते तार बदलने को लिखा पत्र
गंगापार, जुलाई 24 -- Gangapar News: कस्बा भारतगंज में जर्जर विद्युत पोल और नीचे झूलते तारों से बढ़ते खतरे को देखते हुए नगर पंचायत चेयरपर्सन फरा बेगम ने शुक्रवार को मुख्य अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता, प्रयागराज को पत्र भेजकर तत्काल सुधार कार्य कराने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि भारतगंज-प्रतापपुर पीडब्ल्यूडी मार्ग, डाकघर से मुख्य चौराहे तक तथा गोलाबाजार से त्रिमुहानी होते हुए बुढ़ी मैया मंदिर तक लगे विद्युत पोल व तार काफी पुराने और जर्जर हो चुके हैं। तारों के नीचे लटकने से आए दिन फाल्ट होने के साथ राहगीरों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा पर भी खतरा बना रहता है। चेयरपर्सन ने बताया कि उक्त मार्ग से मुहर्रम के दौरान ताजिया जुलूस भी गुजरता है। ऐसे में दुर्घटना की आशंका को देखते हुए पुराने पोल और तारों को बदलकर ऊंचे एवं मजबूत पोल लगाए जाना अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.