गंगापार, सितम्बर 21 -- Gangapar News: जारी विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में जर्जर विद्युत तार और केबिल उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बने हैं। आए दिन लोकल फाल्ट होने से बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। इससे घरेलू कामकाज के साथ ही दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। जर्जर तारों के कारण हादसे की आशंका भी बनी हुई है। समस्या को लेकर सोमवार को दीपक कुमार, दीपक जायसवाल, प्रज्वल मोदनवाल, नेता अग्रहरि, मयंक जायसवाल, अरविंद अग्रहरि, ऋषभ केसरवानी, सनी श्रीवास्तव, अजय केसरवानी और जगदीश सोनी जारी विद्युत उपकेंद्र पहुंचे। उपभोक्ताओं ने एसडीओ संजय वर्मा से मुलाकात कर जर्जर केबिल हटाकर नई केबिल लगाने और अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की। स्थानीय लोगों ने कहा कि समय रहते विद्युत उपकरण बदलने से फाल्ट और संभावित हादसों पर रोक लग सकती है।

हि...