गंगापार, अक्टूबर 29 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। जमीन के विवाद में हुई मारपीट में तीन आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर युवक को घायल कर दिया। पीड़ित के तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले में जांच कर रही है।मांडा थाना क्षेत्र के भारतगंज चौकी अंतर्गत भारतगंज कस्बे के मंगलवारी बाजार निवासी रवि कुमार केसरवानी पुत्र रामबाबू केसरवानी ने थाने में तहरीर दी कि जमीन के विवाद में उसके पड़ोसी सीताराम, त्रिलोकी व कृष्ण कुमार पुत्रगण गोपालदास केसरवानी ने गाली देते हुए हमला करके धारदार हथियार चाकू से उसके गाल व सिर में मारा, जिससे गंभीर चोटें आई। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित के तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले में जांच कर रही है। घायल को...