गंगापार, नवम्बर 10 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। मांडा थाना क्षेत्र के बरहाकला गांव निवासिनी सुमन देवी पत्नी लक्ष्मी कांत पटेल ने थाने में तहरीर दी कि वह अपने पुराने घर में उपले बनाने गई थी। जैसे ही वह वहां पहुंची, उसी समय पहले से घात लगाकर बैठे कलक्टर, ननकऊ, पप्पू और राकेश कुमार गालियां देते हुए लाठी डंडे और सरिया से उसे पीटना शुरू कर दिया।शोरगुल सुनकर भीड़ इकट्ठी होती देख जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी चले गए। पीड़िता के तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले में जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Gonda News: भूमि विवाद में महिला को मिलकर पीटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...