Gangapar News: जमीन के विवाद में महिला को पीटा, आधा दर्जन नामजद
गंगापार, अगस्त 22 -- Gangapar News: जमीन के विवाद में आधा दर्जन आरोपियों ने महिला द्वारा लगाये गए बेड़ा व टटरा तोड़कर घर पर जाकर गालियां देते हुए महिला को पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के भारतगंज कस्बे के वार्ड चार , मोहल्ला कदम रसूल निवासिनी जानकी देवी पत्नी राजाराम भारतीया ने थाने में तहरीर दी कि पड़ोसी कलक्टर ऊर्फ राजकुमार, मनोज, पंकज, दीपक, अजीत व अमरदीन उसके मकान का बेड़ा और टटरा हटाकर उसके घर पर आकर उसे गालियां देते हुए लाठी डंडे से पीटा और जान से मारने की धमकी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.