Gangapar News: जमीन के विवाद में मंदिर से टाइल्स उखाड़ने का आरोप
गंगापार, अक्टूबर 11 -- Gangapar News: करछना थाना क्षेत्र के रोकड़ी गांव में शनिवार देर रात जमीन के विवाद को लेकर सामूहिक रूप से बने मंदिर में टाइल्स लगाने के दौरान विवाद हो गया। एक पक्ष पर मंदिर की टाइल्स उखाड़ने और मां काली की मूर्ति हटाने का आरोप लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। रविवार सुबह मंदिर में टाइल्स दोबारा लगा दी गई और मूर्ति को भी पुराने स्थान पर रख दिया गया। थाना प्रभारी भारत सिंह के मुताबिक, विवाद में शामिल दोनों पक्षों के लोग चचेरे भाई हैं। जिस जमीन पर मंदिर बना है, वह सामूहिक जमीन है। ग्रामीणों और अन्य लोगों के सहयोग से मंदिर का निर्माण कराया गया है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: मूर्ति क्षतिग्रस्त करने के आरोप में चार हिरासत में शनिवार रात मंदिर परिसर में टाइल्स लगाने के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.