Gangapar News: जमीन की जोताई कराने पर मारपीट, चार पर मुकदमा
गंगापार, नवम्बर 6 -- Gangapar News: जारी चौकी क्षेत्र में जमीन के विवाद को लेकर खेत की जुताई करा रहे युवक और ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर कौंधियारा पुलिस ने एक नामजद समेत तीन अज्ञात आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। झूंसी स्थित आवास विकास कॉलोनी निवासी शुभम शुक्ला पुत्र स्वर्गीय उमाशंकर शुक्ला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि पांच नवंबर को वह अपने खेत की ट्रैक्टर से जुताई करा रहे थे। दोपहर करीब 2:30 बजे रामपुर निवासी दिनेश शंकर पुत्र स्वर्गीय रामविशाल अपने दो-तीन साथियों के साथ खेत पर पहुंच गया। आरोप है कि वहां पहुंचते ही आरोपितों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट की और खेत में चल रहे जुताई के काम को जबरन रुकवाने का प्रयास किया। इस दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.