गंगापार, अक्टूबर 7 -- Gangapar News: जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बावजूद लोगों को प्रमाण पत्र के लिए ब्लॉक कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। नगर पंचायत शंकरगढ़ में भी पिछले करीब चार महीने से जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नहीं होने से सैकड़ों लोग परेशान हैं। इससे लोगों में विभागीय कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी है।

स्थानीय समस्याएं ग्रामीणों का कहना है कि जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बाद भी प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। ब्लॉक कार्यालय पहुंचने पर उन्हें बताया जाता है कि आईडी जेनरेट हो चुकी है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से आगे की कार्रवाई नहीं होने के कारण प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पा रहा है। नगर पंचायत शंकरगढ़ में भी पिछले चार महीने से प्रमाण पत्र जारी नहीं होने से लोगों...