गंगापार, सितम्बर 5 -- Gangapar News: कृष्णजन्माष्टमी का पर्व घूरपुर थाने में शुक्रवार की रात्रि धूम धाम से मनाया गया। कृष्ण जन्म के पूर्व भजन संध्या कार्यक्रम में पहुंचे प्रसिद्ध भजन गायक मिश्र बंधु ने अपनी लोक भजनों को सुना मौजूद लोगों को भाव विभोर कर दिया। अभी हाल में रिलीज हुई हनुमान वंश के गाने मैने तेरे भरोसे हनुमान सागर में नैया डार दई,सुनाकर लोगों ओत पोत कर दिया। इस बीच मिश्र बंधु ने कई भजनों को सुनाकर मौजूद लोगों को भक्ति से जोड़ तालिया बटोरी। कार्यक्रम में आये आमंत्रित लोगों का एसओ घूरपुर अतुल कुमार मिश्र ने स्वागत अभिवादन कर प्रसाद ग्रहण कराया। इस बीच प्रमुख जसरा अजीत उर्फ पप्पू सिंह, भाजपा नेता अभिषेक त्रिपाठी, चौकी गौहनिया प्रभारी अनुराग, चौकी करमा प्रभारी श्रीराम उपाध्याय आदि रहे। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: पुलिस लाइन में ...