गंगापार, अगस्त 26 -- Gangapar News: क्षेत्रीय विधायक बारा डॉ. वाचस्पति ने बुधवार को कौंधियारा के कुकुढ़ी गांव में प्रदीप दुबे के आवास पर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा सहित क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। विधायक ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का निराकरण उनकी प्राथमिकता है। इस दौरान डॉ. दीपक दुबे ने विधायक का स्वागत किया। कार्यक्रम संयोजक प्रदीप दुबे ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। कार्यक्रम में विहिप के विपिन मिश्र, कमलेश दुबे, शिवांशु द्विवेदी, पिंटू तिवारी, हरिशंकर सिंह, अंशुमान सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...