गंगापार, अक्टूबर 27 -- Gangapar News: शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शंकरगढ़ में मंगलवार को जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण में 34 प्रगणकों और पांच सुपरवाइजरों को जनगणना से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं और कार्यों की जानकारी दी जा रही है। इसका उद्देश्य जनगणना कार्य को व्यवस्थित, सटीक और निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा कराना है। प्रशिक्षण के दौरान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की अध्यापिका सोनी और सीमा आर्य ने प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को जनगणना से जुड़ी बारीकियों को विस्तार से समझाया।उन्होंने जनगणना के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने, संबंधित जानकारियों का सही तरीके से संकलन करने तथा अभिलेखों में त्रुटि से बचने के बारे में जानकारी दी। यह भी पढ़ें- C...