Gangapar News: जगह-जगह फटी जल निगम की पाइपलाइन, मटमैले पानी की आपूर्ति
गंगापार, सितम्बर 28 -- Gangapar News: क्षेत्र के जगतपुर में जल निगम की पाइपलाइन जगह-जगह फटने से लोगों के घरों में दूषित और मटमैले रंग का पानी पहुंच रहा है। पानी की आपूर्ति शुरू होते ही नलों से गंदा पानी निकलने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि दूषित पानी के सेवन से बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। जगतपुर निवासी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि जगतपुर फ्लाईओवर के नीचे, गोपालपुर भट्ठे के पास, बलरामपुर बाजार समेत कई स्थानों पर जल निगम की पाइपलाइन फट गई है। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण नलों में साफ पानी की जगह मटमैला पानी पहुंच रहा है। कई माह से बनी इस समस्या की शिकायत उपभोक्ताओं द्वारा विभागीय अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन अब तक पाइपलाइन की मरम्मत नहीं कराई गई।ग्रामीणों ने जल निगम के अधिकार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.