Gangapar News: जंगली सूअर से लोहारी गांव के लोग भयभीत
गंगापार, जुलाई 3 -- Gangapar News: तहसील क्षेत्र के लोहारी उपड़ौरा गांव में जंगली सूअरों का आतंक है। दिन के समय तो जंगली सूअर टोंस नदी के पास नालों की झुरमुटों में छिपी रहती हैं। दिन ढलने के बाद गांवों की तरफ इनका रुख हो जाता है। उपड़ौरा गांव के गोपाल यादव, सतीश चन्द्र ने बताया कि मंगलवार की रात दस बजे के लगभग जंगली सूअरों का समूह गांव में पहुंचा तो लोग चीख पुकार करते हुए लाठी डंडे लेकर दौड़ाना शुरू कर दिए। इन जंगली जानवरों को घेरने का प्रयास किया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकलीं। सूअरों के गांव में पहुंचने की खबर से कई लोगों ने बच्चों को घर के बारह सुलाना बंद कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.