Gangapar News: छुट्टा पशुओं के आतंक के बीच गोशाला बंद करने की कवायद
गंगापार, अक्टूबर 4 -- Gangapar News: क्षेत्र में छुट्टा गोवंश किसानों के लिए लगातार परेशानी का कारण बने हुए हैं। खेतों में झुंड के रूप में पहुंच रहे छुट्टा पशु फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर प्रशासन की ओर से कम संख्या वाले गोआश्रय स्थलों को बंद करने की कवायद शुरू होने से ग्रामीणों में सवाल उठने लगे हैं। क्षेत्र के गुलचपा गांव स्थित गोआश्रय स्थल को जल्द ही बंद किए जाने की चर्चा है। सैदाबाद क्षेत्र में छुट्टा गोवंशों को रखने के लिए गुलचपा, भेस्की और हैबतपुर में गोआश्रय स्थल बनाए गए हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार हैबतपुर गोआश्रय स्थल में 87, भेस्की में 76 और गुलचपा में करीब 60 गोवंश रखे गए हैं। यह भी पढ़ें- विश्व पशु दिवस : वन्यजीवों से लेकर गोवंश तक संरक्षण की चुनौती बताया जा रहा है कि कम संख्या के चलते गुलचपा स्थित गोआश्रय स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.