गंगापार, अक्टूबर 18 -- Gangapar News: पुलिस की सख्ती के बावजूद सड़कों पर चलने वाले राहगीरों से मोबाइल लूट की घटनाएं तेजी के साथ बढ़ी हैं। पांच दिन पूर्व नौ अक्तूबर को मनीष कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी कोहड़ार शाम छह बजे के लगभग बाजार से अपने घर लौट रहा था, इसी बीच बाइक सवार बदमाशों ने उसके हाथ से मोबाइल छीन भाग निकले। पुलिस को घटना की तहरीर दी है। इसके दो दिन पहले शनिवार को मेजा थाने से महज कुछ दूर एक महिला राहगीर का मोबाइल बदमाश छीन ले गए थे। घटना के बाद बदहवास महिला मेजा थाने भाग कर पहुंच गई। जब तक पुलिस घटना स्थल पर पहुंचती बदमाश दूर जा चुके थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...