Gangapar News: छात्र से मारपीट करने वालों के खिलाफ मुकदमा
गंगापार, जुलाई 24 -- Gangapar News: गुरुवार को दोपहर सिरसा कस्बे में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए थे। एक छात्र के पिता ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोपित छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई। कोतवाल मेजा निपेन्द्र नाथ शुक्ल ने बताया कि घटना में शामिल छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गोन्दौरा गांव के बीर कुमार पटेल का बेटा आयुष पटेल राम प्रताप इंटर कालेज सिरसा में बारहवीं का छात्र है। गुरुवार को अवकाश के बाद जब वह अपने घर को जाने लगा तो लाला लक्ष्मी नारायण डिग्री कॉलेज के सामने पहले से मौजूद कुछ छात्रों ने उसका रास्ता रोक लिया और मारने पीटने लगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.