गंगापार, जुलाई 23 -- Gangapar News: इंपीरियल स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में छात्र परिषद के गठन के उपलक्ष्य में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न पदों के लिए चयनित छात्र-छात्राओं को बैज पहनाकर जिम्मेदारियां सौंपी गईं और उन्हें अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ दिलाई। इंपीरियल स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के इस अलंकरण समारोह में हेड बॉय के रूप में वली फैज़ तथा हेड गर्ल के रूप में सारा लतीफ का चयन किया गया। हेड डिसिप्लिन प्रीफेक्ट के पद पर रिया सोनी एवं ज़ैद खान तथा हेड प्रीफेक्ट के रूप में श्रेया सिंह मौर्य को जिम्मेदारी सौंपी गई। हाउस प्रणाली के अंतर्गत रेड हाउस के कैप्टन अमित कुमार एवं वाइस कैप्टन पूर्वी बारी, ब्लू हाउस के कैप्टन अमन कुशवाहा एवं वाइस कैप्टन हरीम यूसुफ, ग्रीन हाउस के कैप्टन आर्यन पटेल एवं वाइस कैप्टन वज़ीफ़ा...