Gangapar News: छात्रा सोनम एक दिन के लिए बनी प्रधानाध्यापक
गंगापार, अक्टूबर 13 -- Gangapar News: मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी मिशन शक्ति अभियान फेस-6 के तहत बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और स्वावलंबन विकसित करने के उद्देश्य से कंपोजिट विद्यालय उसकी में विशेष गतिविधि आयोजित की गई। इसके तहत कक्षा आठ की छात्रा सोनम को एक दिन के लिए प्रतीकात्मक रूप से प्रधानाध्यापक का दायित्व सौंपा गया। सोनम ने अपने सहपाठियों के साथ विद्यालय का संचालन किया तथा प्रधानाध्यापक के कार्यों एवं जिम्मेदारियों को समझा।बीएसए प्रयागराज की ओर से मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत नौ दिनों तक अलग-अलग गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत सभी विद्यालयों में निर्धारित गतिविधियों के माध्यम से बालिकाओं को जागरूक करने, उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने और उन्हें अपने अधिकारों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.