गंगापार, अक्टूबर 3 -- Gangapar News: क्षेत्र के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जसरा की छात्राओं के साथ विद्यालय की छुट्टी के बाद छेड़खानी का गंभीर मामला सामने आया है। प्रधानाचार्या रीना यादव ने थाना अध्यक्ष घूरपुर को पत्र लिखकर अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई और छात्राओं की सुरक्षा की मांग की है। पत्र में प्रधानाचार्या ने बताया है कि विद्यालय की छुट्टी दोपहर 03:30 बजे होती है। छुट्टी के बाद जब छात्राएं विद्यालय गेट से मुख्य सड़क तक घर के लिए निकलती हैं तो रास्ते में कुछ अराजकतत्व उन पर टिप्पणियां करते हैं, सीटी बजाते हैं और छेड़ने का घृणित कार्य करते हैं। प्रधानाचार्या का कहना है कि इससे छात्राएं मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रही हैं, जिसका उनकी पढ़ाई पर भी बहुत बुरा प्रभाव पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: जसरा-रेरा मार्ग पर असुरक्षित है छात्...