गंगापार, अक्टूबर 14 -- Gangapar News: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सेमरी में बुधवार को मिशन शक्ति फेज-6 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। करछना थाने की महिला दरोगा वंदना सिंह ने छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छेड़छाड़, उत्पीड़न या किसी अन्य समस्या का सामना करने पर चुप न रहें, बल्कि तत्काल पुलिस को सूचना दें। उन्होंने महिला हेल्पलाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और आपातकालीन सेवा 112 के बारे में बताया। कार्यक्रम में विद्यालय की वार्डेन और शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: मिशन शक्ति फेज-6.0 जागरूकता रैली निकाल छात्राओं ने सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...