Gangapar News: छह दिन से लापता हैं तीन नाबालिग भाई-बहन
गंगापार, सितम्बर 30 -- Gangapar News: मां के साथ फूलपुर तक आए तीन नाबालिग भाई बहन फूलपुर बाजार से ही लापता हो गये। छह दिन हो गए उन्हें गायब हुए पर अभी तक उनका पता न लग सका है। परिजन उनको लेकर चिंतित हैं। फूलपुर विकासखंड के रैनी गांव निवासी पवन कुमार व मीना देवी की चार संताने हैं। इनमें से ममता, नीता व अर्जुन व एक अन्य हैं। गत 24 सितंबर को सुबह साढ़े सात बजे ये बच्चे अपनी मां मीना देवी के साथ फूलपुर तक आये थे। इसके बाद लगभग दस बजे मां ने बड़ी बेटी ममता से कहा कि अपने भाई अर्जुन और बहन नीता को लेकर घर चली जाओ और वह स्वयं किसी काम से प्रयागराज शहर चली गई। इसके बाद से उक्त तीनों नाबालिग भाई बहन लौट कर घर नहीं आये। परिजन तब से ही परेशान हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.