गंगापार, अगस्त 22 -- Gangapar News: रविवार रात से शुरू हुई बारिश के बाद बेलन नदी के देवघाट और भोगन पुल डूबने के बाद शनिवार सुबह भोगन का पुल खुलने पर महुली और बड़ोखर न्याय पंचायत के लगभग 20 ग्राम पंचायतों के लोगों को कोरांव और प्रयागराज पहुंचकर आवश्यक काम निपटाने का मौका मिला। शुक्रवार रात में पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों ने भोगन पुल के कटे भाग पर गिट्टी और डस्ट डालकर आवागमन बहाल किया। इसी तरह टुड़ियारी सेवटी और अन्य नदियों के डूबे रपटे शनिवार सुबह खुल गये। लेकिन स्कूलों में अभी पूरी तरह पूर्व की स्थिति बहाल नही हो पाई है। महुली न्याय पंचायत के स्कूलो के अध्यापक तो ड्रमंड गंज वाया अतरेजी तथा बड़ोखर न्याय पंचायत के लोग चाकघाट वाया ककरहा रीवा होकर स्कूलों मे पहुंच रहे थे। बाढ़ में 201 मकान गिरे पिछले रविवार रात हुई बारिश के बाद लगातार पानी गिरन...