Gangapar News: छह के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम का मुकदमा
गंगापार, अगस्त 25 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। सार्वजनिक चकमार्ग पर अवैध कब्जा करने के आरोप में हलका लेखपाल के तहरीर पर आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।थाना क्षेत्र के चकडीहा ग्राम पंचायत के लेखपाल ज्ञानचंद्र पुत्र राम किशोर निवासी कपसा, बहरिया ने थाने में तहरीर दी कि क्षेत्र के गुदनपुर गांव निवासी सुनील कुमार, संजीव, रोहित सुनील, गिरिजा देवी व राधा देवी ने गांव के सार्वजनिक चकमार्ग पर अवैध कब्जा कर लिया है। तहरीर में आरोप लगाया कि गुदनपुर गांव के चकमार्ग का सीमांकन कर राजस्व टीम की ओर से लगाए गए पत्थर को भी आरोपियों ने उखाड़कर फेंक दिया है। तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम का मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.