Gangapar News: छप्पर में लगी आग, चार मवेशी झुलसे
गंगापार, जुलाई 2 -- Gangapar News: बहरिया थाना क्षेत्र के चतुरपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक किसान के छप्पर में अचानक आग लग जाने से अफरातफरी मच गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया, अन्यथा आग आसपास के अन्य छप्परों और मकानों तक फैल सकती थी। जानकारी के अनुसार चतुरपुर गांव निवासी राकेश कुमार विश्वकर्मा पुत्र रमेश चंद्र के छप्पर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे छप्पर को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बाल्टियों व अन्य उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना में छप्पर पूरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.