गंगापार, सितम्बर 29 -- Gangapar News: तिलईबाजार, संवाददाता। चौराहे पर खड़ी बाइक कुछ देर बाद गायब मिली। आसपास तलाश करने के बावजूद बाइक का पता नहीं चला। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मऊआइमा थाना क्षेत्र के देवगलपुर गांव निवासी सुखराज पुत्र मकदूम के अनुसार, सोमवार शाम करीब पांच बजे वह बाइक से ब्लाक चौराहे पहुंचे थे। बाइक खड़ी कर वह जरूरी सामान खरीदने चले गए। कुछ देर बाद वापस लौटे तो बाइक मौके से गायब थी। उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला।इसके बाद सुखराज ने मऊआइमा थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज समेत अन्य माध्यमों से चोरों का पता लगाने की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...